{"_id":"5d4c6f1e8ebc3e6cf231af27","slug":"sri-nanakmatta-gurudwara-commitee-meeting-sitarganj-news-hld3522242130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में प्रकाश पर्व की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में प्रकाश पर्व की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में बैठक करते प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी व संगत।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से आ रहे नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्यों की बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए।
प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के बीच चल रहे विवाद में समझौते के बाद यह पहली बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक के दौरान गुरुद्वारा परिसर में मध्यस्थता कमेटी के पांच सदस्य हरेंद्र सिंह लाडी, राजपाल सिंह, लक्खा सिंह, जरनैल सिंह सेखों तथा गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। बैठक से पूर्व मध्यस्थता कमेटी के सदस्यों ने सभी सदस्यों से कई चरणों में वार्ता की। प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के आगमन पर पूरे गुरुद्वारा परिसर को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। प्रबंधक कमेटी के सदस्य नगर कीर्तन का नगर के बाहर से स्वागत कर गुरुद्वारा साहिब लाएंगे। उन्होंने संगत से नगर कीर्तन के स्वागत का स्थान तय कर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अवगत कराने की अपील की। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने मध्यस्थता कमेटी के सदस्यों का गुरुद्वारा हित में किए गए समझौते के कार्य के लिये धन्यवाद दिया। वहां उपप्रधान जसविंदर सिंह गिल, धन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, हरभाग सिंह, गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह ,जसवीर सिंह, प्रीतम सिंह चावला, जोगिंदर सिंह आदि थे।
1.18 करोड़ से अधिक में नीलाम हुआ बाग
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के आम, अमरूद तथा लीची के बागो की दो वर्ष की नीलामी 1.18 करोड़ से अधिक में छूटी। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के चौमेला प्रतापपुर तथा नानकमत्ता साहिब स्थित आम, अमरूद तथा लीची के पेड़ों के पांच बागों की बोली लगाने के लिए प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अनेक ठेकेदार नानकमत्ता साहिब पहुंचे। सभागार में गुरुद्वारा प्रधान सेवा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई नीलामी से पूर्व टेंडर खोले गए। टेंडर मे कम रेट होने के चलते प्रबंधक कमेटी ने बोली लगाने का निर्णय लिया। चौमेला फार्म स्थित 38 एकड़ बाग का ठेका किच्छा के अंकुर खुराना ने सर्वाधिक बोली लगाकर 34.70 लाख में अपने नाम किया। चौमेला के ही 32 एकड़ बाग की सबसे अधिक बोली सितारगंज के मोहम्मद राशिद ने 41.50 लाख मेे अपने नाम की। नानकमत्ता बाग का ठेका खटीमा के शेर मोहम्मद ने 22.40 लाख में तथा प्रतापपुर का 12 लाख में मोहम्मद आरिफ के नाम छूटा। चौमेला में ही आम तथा लीची के बाग का ठेका बहेड़ी के रफीक अहमद के नाम सात लाख 40 हजार में हुआ। नीलामी का संचालन महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने किया।