जसपुर। ऋषिकेश में हुई राज्य मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पुरस्कार लेकर लौटे खिलाड़ियों का जसपुर लौटने पर स्वागत किया गया। ऋषिकेश में 25 और 26 सितंबर को हुई राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिताओं में छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिताओं में कराटे किक, बॉक्सिंग, ग्रेपलिंग, वूशु सवादे आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के लौटने पर रविवार को खेल प्रेमियों ने प्रतिभागी एंजेल प्रजापति, पवित्रा वत्सल, अफीफा फातिमा, फैसल सिद्दीकी, पावनी चौहान, महिला प्रशिक्षक प्रीति ठाकुर आदि का स्वागत किया। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, तरुण प्रधान, अंकुर सक्सेना, विनीत चौहान, सरवन सिद्धू, सुधीर विश्नोई, डॉ सुदेश आदि थे।