{"_id":"622cf97d6e315374aa5f533c","slug":"sports-news-rudrapur-news-hld4562636130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल के फाइनल में चमोली ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल के फाइनल में चमोली ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
रुद्रपुर स्पोटर्स स्टेडियम मे फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चमोली की टीम ने मुनस्यारी को 3-0 से हराया।
राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति, जनजाति ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपराह्न दो बजे से शुरू हुआ। जिसमें चमोली की टीम ने तेज खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पहले मध्यांतर मेें चमोली की ओर से दो गोल किए गए। पहला गोल खेल के 17वें मिनट में खुशी ने तो 29वें मिनट में नीलम ने किया। मध्यांतर के बाद अंजू ने एक गोल कर चमोली की टीम को तीन-शून्य से विजय दिलाई। इस दौरान चमोली की टीम से हेमा रावत, मुस्कान, नेहा बिष्ट, मोनिका नेगी आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी प्रियंका रावत, हेमा पंत, फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष तनवीर अहमद आदि मौजूद थे।

रुद्रपुर स्टेडियम मे फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन