{"_id":"69fb94947b36b654720192fa","slug":"special-train-to-run-for-rajkot-passengers-to-benefit-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-141080-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राजकोट के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राजकोट के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को होगी सहूलियत
Thu, 07 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 07 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे किच्छा और आसपास के यात्रियों को गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार 05045 लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर किच्छा स्टेशन पर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन 18 मई से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी और किच्छा स्टेशन पर सुबह 4:37 बजे पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन जयपुर, जोधपुर, महेसाणा, सुरेंद्रनगर और राजकोट जैसे शहरों को जोड़ेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में बड़ी संख्या में यात्री गुजरात और राजस्थान जाते हैं जिसे देखते हुए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है। किच्छा और उधम सिंह नगर क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को इस ट्रेन से विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खासकर सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और व्यवसायियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगा। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी सहित कुल 18 कोच होंगे।
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। किच्छा सहित कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को इससे सीधी और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी।