{"_id":"6001e6cd8ebc3e2e25748b58","slug":"son-of-bjp-north-board-general-secretary-arrested-rudrapur-news-hld4113164165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस हिरासत में लूट का आरोपी भाजपा मंडल महामंत्री का बेटा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस ने चार दिन पहले रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में फरार चल रहे भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मंडल महामंत्री समेत छह नामजद अब भी फरार हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बीते मंगलवार को वार्ड नंबर 29 आदर्श कॉलोनी निवासी पवन प्रजापति ने ट्रांजिट कैंप थाने में भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, उसके बेटे पवन शर्मा, भाई परवेश शर्मा, प्रातेश शर्मा, कौशल शर्मा, पंकज शर्मा, मोहित मिश्रा और अन्य पर लूट, तोड़फोड़ और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि सोमवार की रात को परवेश शर्मा रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचा और सड़क पर रखे काउंटर को हटाने की बात कहकर झगड़ने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया था। कुछ समय बाद परवेश 15-20 हथियारबंद दबंगों के साथ मौके पर पहुंचा और रेस्टोरेंट में जमकर पथराव, तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
हमलावर रेस्टोरेंट से डेढ़ से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पवन शर्मा निवासी जगतपुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।