फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   some NCC kadets sick, refer to districkt hospital

प्रशिक्षण शिविर में आए एनसीसी कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
some NCC kadets sick, refer to districkt hospital
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे एनसीसी कैडेट्स और साथ में अधिकारी। स? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी की ओर से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कुछ कैडेट्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी की जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गई। उनमें उल्टी-दस्त के साथ बुखार की शिकायत मिली। प्राथमिक उपचार के बाद सभी कैडेट्स स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय स्कूल में 10 दिनी एनसीसी प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार सुबह करीब छह कैडेटों की तबीयत बिगड़ने पर बटालियन के अधिकारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी की ओपीडी में डॉ. आरडी भट्ट ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. भट्ट ने बताया कि एक-दो कैडेटों में उल्टी-दस्त और शेष को बुखार की शिकायत थी। संभवत: अधिक गर्मी और मौसम बदलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद सभी स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी कुछ कैडेटों की तबीयत बिगड़ी थी, जो इलाज के बाद स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद सभी कैडेट स्वस्थ होकर चले गए हैं। प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने बताया कि 10 दिनी एनसीसी प्रशिक्षण शिविर 23 जून से चल रहा है। शिविर में नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के 500 कैडेट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed