{"_id":"66c512da708b5f053101ee14","slug":"soldier-dies-due-to-drowning-in-pond-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105189-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तालाब में डूबने से फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तालाब में डूबने से फौजी की मौत
Wed, 21 Aug 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। तालाब में डूबने से मंगलवार सुबह सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबौरा, झनकट निवासी चंदन सिंह राणा (36) पुत्र बाबू सिंह राणा सेना (आरवीसी मेरठ ) में तैनात थे। मंगलवार सुबह वह गांव के ही एक तालाब में नहा रहे थे। इस दौरान वह अचानक डूबने लगे। तैराना नहीं जानने के कारण वहां से गुजर रहे ग्रामीण उसे नहीं बचा सके।
बाद में परिजन चंदन को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
एक साल पहले आया था छुट्टी पर फिर वापस नहीं गया
परिजनों ने बताया कि चंदन सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात थे। करीब एक साल पहले वह छुट्टी लेकर घर आए और फिर वापस नहीं गए। उनकी पत्नी संध्या पिछले एक साल से कुटरा स्थित अपने मायके में रहती है। चंदन का नौ साल का एक बेटा भी है। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। चंदन के बड़े भाई राजेश सिंह राणा भी सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात हैं। श्याम सिंह राणा और हयात सिंह राणा खेती करते हैं।