फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Soldier dies due to drowning in pond in khatima

Khatima News: तालाब में डूबने से सेना के जवान की मौत...एक साल पहले आया था छुट्टी, फिर वापस नहीं गया

Tue, 20 Aug 2024 06:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

Khatima News: तालाब में डूबने से मंगलवार सुबह सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Soldier dies due to drowning in pond in khatima
तालाब में डूबने से सेना के जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालाब में डूबने से मंगलवार सुबह सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

सबौरा, झनकट निवासी चंदन सिंह राणा (36) पुत्र बाबू सिंह राणा सेना (आरवीसी मेरठ ) में तैनात थे। मंगलवार सुबह वह गांव के ही एक तालाब में नहा रहे थे। इस दौरान वह अचानक डूबने लगे। तैराना नहीं जानने के कारण वहां से गुजर रहे ग्रामीण उसे नहीं बचा सके। बाद में परिजन चंदन को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

एक साल पहले आया था छुट्टी पर फिर वापस नहीं गया
परिजनों ने बताया कि चंदन सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात थे। करीब एक साल पहले वह छुट्टी लेकर घर आए और फिर वापस नहीं गए। उनकी पत्नी संध्या पिछले एक साल से कुटरा स्थित अपने मायके में रहती है। चंदन का नौ साल का एक बेटा भी है। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। चंदन के बड़े भाई राजेश सिंह राणा भी सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात हैं। श्याम सिंह राणा और हयात सिंह राणा खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed