फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smack smuggler was hiding in the ruins, police caught him with 3.78 grams of smack.

Udham Singh Nagar News: खंडहर में छिपा था स्मैक तस्कर, पुलिस ने 3.78 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

Sun, 07 Jun 2026 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggler was hiding in the ruins, police caught him with 3.78 grams of smack.
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 3.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात दरोगा प्रियांशु जोशी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, वाहन चेकिंग और कानून व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सामिया लेक सिटी के आगे बिंदुखेड़ा स्थित एक खंडहर के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह खंडहर के अंदर छिपने लगा, जिससे संदेह होने पर उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परविंदर सिंह उर्फ पप्पू (36) निवासी बिंदुखेड़ा बताया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्मैक बेचने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछले एक वर्ष से इस धंधे में लिप्त है और नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से नशा खरीदकर क्षेत्र में बेचता था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed