फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six months imprisonment to the culprit in two cases of check bounce

Udham Singh Nagar News: चेक बाउंस के दो मामले में दोषी को छह माह का कारावास

Sun, 03 Dec 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six months imprisonment to the culprit in two cases of check bounce
काशीपुर। कटोराताल स्थित उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के पास निवासी मनोज अरोरा ने कूर्मांचल कॉलोनी निवासी नरेश शर्मा के खिलाफ चेक बाउंस होने का वाद दाखिल किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में अभियुक्त नरेश शर्मा को दोषी बाते हुए छह महीने की सजा और 1,60,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन




मनोज अरोरा वाद दायर कर बताया था कि उसकी नरेश शर्मा से जान-पहचान थी। वर्ष 2018 में नरेश शर्मा ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उसने पचास-पचास हजार रुपये के दो चेक उसे दिए जो बैंक में बाउंस हो गए। तब मनोज अरोरा ने अपने अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई और भारत भूषण के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान आरोपी ने कहा कि उसके चेक चोरी हो गए थे और चेक का दुरुपयोग हुआ है। इस संबंध में अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, भारत भूषण ने उच्चतम न्यायालय की नजीर पेश की जिसमें स्पष्ट है कि चेक चोरी की कोई रिपोर्ट नहीं होने पर चेक चोरी होना नहीं माना जाएगा। वहीं हस्ताक्षरयुक्त चेक चोरी संभव नहीं है। अधिवक्ताओं की बहस और तर्कों से संतुष्ट होकर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त नरेश शर्मा को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed