फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six contenders included in the race for Congress District President

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में छह दावेदार शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Six contenders included in the race for Congress District President

विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए एआईसीसी से नामित पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर ली है। अंतिम दिन दावेदारों के साथ ही दिग्गजों ने भी करीबी को अध्यक्ष बनाने के लिए ताकत झोंक दी। जिलाध्यक्ष के लिए छह नेताओं ने दावेदारी की है। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय हाईकमान नए अध्यक्ष की घोषणा करेगा।
कांग्रेस ने जिला और महानगर अध्यक्ष बनाने के लिए प्रक्रिया में बदलाव करते हुए संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में पर्यवेक्षक जिले और महानगरों में भेजे जा रहे हैं। पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से राय लेकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ऊधमसिंहनगर के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक राव दान सिंह ने तीन से पांच सितंबर तक कार्यकर्ताओं से राय मशविरा किया।
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और जिलाध्यक्ष के नाम पर राय ली। अलग-अलग गुटों में बंटे नेता अपने करीबी को अध्यक्ष बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष हिमांशु गाबा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, परिमल राय, रंजीत सिंह और आफताब अंसारी ने आवेदन किए हैं। इस दौरान जिले के प्रभारी पर्यवेक्षक संजीव आर्या, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, राजेंद्र पाल सिंह, योगेश चौहान, मीना शर्मा सहित अनेक मौजूद रहे। राव दान सिंह ने बताया था कि वे रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंपेंगे। छह नामों के पैनल में से अध्यक्ष का नाम हाईकमान घोषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed