फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sitarganj: Himanshu Dhami's head decorated President's crown

सितारगंज : हिमांशु धामी के सिर सजा अध्यक्ष का ताज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sitarganj: Himanshu Dhami's head decorated President's crown
सितारगंज में पद और गोपनीयता की शपथ लेते छात्रसंघ पदाधिकारी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद हिमांशु धामी और सोनिया मंडल के बीच कांटे की टक्कर में हिमांशु ने 51 मतों से जीत दर्ज की। देवेश कुमार सचिव, अंकित गोयल उपाध्यक्ष और प्रियंका छात्रा उपाध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों के बीच मतदान और मतगणना कराने के साथ ही मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कॉलेज परिसर में मतदान हुआ। दोपहर 2:30 बजे से मतों की गणना शुरू हुई। पांच राउंड तक चली मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार हिमांशु धामी ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सोनिया मंडल को 51 मतों से हरा दिया। हिमांशु को 484 और सोनिया को 433 वोट मिले। 21 वोट निरस्त हुए और चार मतदाताओं ने नोटा को वोट किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर अंकित गोयल ने 482 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी छात्रा ममता राय को 327 और छात्र जसविंदर सिंह को 83 वोट मिले। दो वोट नोटा को मिले जबकि 48 वोट निरस्त हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सरकार ने 501 वोट लेकर प्रतिद्वंद्वी 413 वोट पाने वाली ममता मिस्त्री को 88 मतों से हराया। 26 वोट निरस्त और दो नोटा को पड़े। सचिव पद पर देवेश कुमार ने 560 मत लेकर 356 वोट लेने वाले विशाल श्रीवास्तव को 204 मतों से करारी हार दी। 27 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पद पर 334 मत लेकर अमित कुमार विजयी हुए जबकि मनोज सिंह धामी 395 मत प्राप्त कर दूसरे और पंकज सिंह बोरा 263 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 24 वोट नोटा और अवैध 27 मत निरस्त हुए। विवि प्रतिनिधि के पद पर विक्रम हालदार ने 463 वोट लेकर जीत हासिल की। गौहर अल्वी को 448 वोट ही मिले। तीन वोट नोटा और 29 वोट निरस्त हुए।
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर पूजा बिष्ट जीतीं। कोषाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह राणा और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर नंद लाल को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा मो. जफर, शर्मिला सरदार, देवेंद्र राणा, शीतल, जागृति राना, यशोदा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक अजायब सिंह चौहान ने विजेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहां प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा, एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल, चुनाव पर्यवेक्षक अजायब सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. रजविंदर कौर, नीति सिंह, अनीता नेगी, डॉ. सत्यमित्र आदि थे।
गश्त करते रहे एसडीएम
सितारगंज। मुख्य चुनाव अधिकारी एसडीएम विवेक प्रकाश भी लॉ एंड ऑर्डर को कायम रखने के लिए सारा दिन क्षेत्र में गश्त करते रहे। मतदान को दौरान एसडीएम विवेक प्रकाश ने कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी के अलावा कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल, एसएसआई मदन मोहन जोशी, एसआई अमित शर्मा, धीरज वर्मा, सुरेंद्र कोरंगा, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी प्रवीण कोहली और पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार भी सारा दिन तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed