{"_id":"60eb2abf8ebc3e9fde370d4e","slug":"sitarganj-defeats-to-barhaini-sitarganj-news-hld43083302","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज ने बरहैनी की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज ने बरहैनी की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सितारगंज ने बरहैनी की टीम को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि तरिंदरपाल सिंह तत्तू ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्व. सुखचैन सिंह ने हमेशा युवा और किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया।
टूर्नामेंट के संयोजक मनजिंदर सिंह सिरताज ने बताया कि बीते एक जुलाई को गोठा गांव में किसान स्वर्गीय सुखचैन सिंह खालसा की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई थी। इसका रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बरहैनी के कप्तान विरेंद्र सिंह संधू के नेतृत्व में टीम ने 14 ओवर में 69 रन बनाए।
जवाब में उतरी सितारगंज की टीम ने कप्तान शिवम सिंघल के नेतृत्व में दस ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पांच विकेट लेने वाले लियाकत अंसारी ने मैन ऑफ द मैच व फाइनल मुकाबले में 35 रनों के साथ अब तक सर्वाधिक 150 रन बनाने वाले शाने आलम को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। वहां साहब सिंह, हरपाल सिंह, मनप्रीत सिंह मन्नू, दलजीत सिंह खालसा, शक्ति त्रिपाठी, फतेहजीत सिंह आदि थे। (संवाद)