फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIT investigation of conspiracy to murder minister incomplete even after four months

Udham Singh Nagar News: मंत्री की हत्या की साजिश की एसआईटी जांच चार माह बाद भी अधूरी

Sun, 12 Mar 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
SIT investigation of conspiracy to murder minister incomplete even after four months
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच करने देहरादून से आई एसआईटी चार माह बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि इस हाईप्रोफाइल मामले में कोई चौंकाने वाली जानकारी नहीं नहीं आई है। अधिकारियों के अनुसार जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

10 अक्तूबर 2022 को बहुगुणा के प्रतिनिधि सितारगंज निवासी उमाशंकर दुबे ने सितारगंज पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि चार माह पूर्व हल्द्वानी जेल में मंत्री की हत्या करने की साजिश रची गई थी। सितारगंज निवासी हीरा सिंह ने गेहूं चोरी मामले हुई अपनी गिरफ्तारी और खनन कारोबार बंद होने पर मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। इसी कारण हल्द्वानी जेल में हीरा सिंह ने यूपी निवासी सतनाम के साथ मिलकर मंत्री की हत्या की साजिश रची। घटना को अंजाम देने के लिए सतनाम ने किच्छा निवासी अपने दोस्त गुड्डू को सुपारी किलर बता कर उसे सुपारी देने की बात की। गुड्डू ने घटना को अंजाम देने के लिए अन्य साथी हरभजन से भी हीरा की मुलाकात कराई। आरोपियों ने जेल से निकलने के बाद घटना को अंजाम देने के लिए पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले के बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने जांच के लिए एक एसआईटी गठित की थी। इसमें एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह, सीओ सुमित पांडे के अलावा चार इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी थे। पूरी जांच आईजी कुमाऊं की निगरानी में होनी थी। टीम ने सितारगंज में कईं दिनों तक डेरा भी डाला था। लेकिन अब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हाईप्रोफाइल मामले में जांच रिपोर्ट का अफसरों को भी इंतजार है।
विज्ञापन

----- कोट: मामले की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरा कर के मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जांच में कोई अतिरिक्त जानकारियां नहीं मिली है। - डॉ. निलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाऊ
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed