{"_id":"5a96fede4f1c1b75718b4b23","slug":"sit-engaged-in-investigations-of-143-letters-after-acquisition-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनिर्णय आदेशों के बाद 143 पत्रावलियों की जांच में जुटी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनिर्णय आदेशों के बाद 143 पत्रावलियों की जांच में जुटी एसआईटी
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने रुद्रपुर और किच्छा तहसील की जांच के लिए 143 की पत्रावलियों को खंगालना शुरू कर दिया है। पत्रावलियों की जांच पड़ताल के लिए बुधवार को एसआईटी ने कोषागार के डबल लॉक से 143 की 35 पत्रावलियों को अपने कब्जे में लिया। इससे पहले एसआईटी द्वारा उक्त तहसीलों में किये गये अभिनिर्णय आदेशों की जांच पड़ताल की गई थी। रुद्रपुर के एक काश्तकार से भी एसआईटी ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
भूमि मुआवजा घोटाले में जसपुर, काशीपुर, सितारगंज और गदरपुर तहसील की जांच निपटाने के बाद अब एसआईटी ने रुद्रपुर और किच्छा तहसील की जांच पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। उक्त दोनों तहसीलों में एसआईटी को कुछ मामले संदिग्ध मिले थे। इनमें पिछली तारीखों में भूमि का 143 कर तत्कालीन अफसरों द्वारा काश्तकारों को मुआवजा निर्धारण किया गया।
विज्ञापन
पूरी जांच पड़ताल के लिए जहां एसआईटी ने उक्त तहसीलों में किए गए अभिनिर्णय आदेशों को खंगाला वहीं अब एसआईटी 143 की पत्रावलियों की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। बुधवार को एसआईटी ने कोषागार के डबल लॉक से 143 की 35 पत्रावलियों को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही रुद्रपुर के काश्तकार राजकुमार से भी एसआईटी ने पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए। रुद्रपुर और किच्छा तहसील के ही पांच काश्तकारों को एसआईटी द्वारा पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन