फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Siraj and Aman pair become champions in badminton

Udham Singh Nagar News: बैडमिंटन में सिराज और अमन की जोड़ी बनी चैंपियन

Mon, 15 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Siraj and Aman pair become champions in badminton
जसपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता की चैंपियन टीम ट्रॉफी के साथ। संवाद
जसपुर। अंतर राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। इसमें मास्टर सिराज अहमद व अमन अहमद की जोड़ी ने हाजी खुर्शीद आलम व मोहन विश्नोई की जोड़ी को 2-1 से हराकर चैंपियन ट्राॅफी पर कब्जा किया। अतिथि के रूप में आमंत्रित नौशाद सम्राट, हाजी राशिद हुसैन व एडवोकेट अनीस अहमद ने चैंपियन टीम को नकद रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फैज-ए-आम बैडमिंटन क्लब और अंजुमन फरोगे तालीम की ओर से आयोजित मास्टर शब्बीर अहमद मैमोरियल अंतर राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोपहर तक अलग-अलग टीमों ने 16 लीग मैच खेल कर चार टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में मास्टर सिराज अहमद व अमन आलम की जोड़ी ने एडवोकेट अखलाक अहमद व आशीष गुप्ता की जोड़ी को 2-0 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में हाजी खुर्शीद अहमद व मोहन विश्नोई की जोड़ी ने हिमांशु रावत व धनसिंह खत्री की जोड़ी को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मास्टर इबने हसन ने कमेंट्री व डाॅ. गौरव चौहान ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। इससे पहले फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के प्रबंधक आबिद हुसैन नूरी व प्रधानाचार्य रईस अहमद ने स्व. मास्टर शब्बीर अहमद के बेटे को अंगवस्त्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर क्लब प्रबंधक जाहिद हुसैन, एड. अखलाक अहमद, शाहनवाज अहमद, सईद अहमद, प्रो. सिराज अहमद, सरफराज अहमद, अमन आलम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed