{"_id":"640df8dc085b0d8ae705ad64","slug":"silence-prevailed-in-lohia-market-traders-roared-on-the-road-rudrapur-news-c-8-1-79517-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लोहिया मार्केट में पसरा सन्नाटा, सड़क पर उतरकर गरजे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लोहिया मार्केट में पसरा सन्नाटा, सड़क पर उतरकर गरजे व्यापारी
Sun, 12 Mar 2023 09:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे राम मनोहर लोहिया मार्केट की दुकानें तोड़ने के अंदेशे पर व्यापारी भड़क गए। उन्होंने दुकानें बंद रखी और सड़क पर उतरकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हमेशा गुलजार रहने वाले लोहिया मार्केट में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह 11:30 बजे से व्यापारियों ने रोडवेज के सामने हाईवे किनारे धरना देकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों के समर्थन में मेयर के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के पार्षद भी धरने पर बैठे।
इस मौके पर राम मनोहर लोहिया मार्केट अध्यक्ष आशु ग्रोवर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री हरीश अरोरा, सुरेंद्र तनेजा, इंद्रजीत सिंह, शैलेंद्र ग्रोवर, संजय ठुकराल, विनोद ठुकराल, सेवा सिंह, सोहन लाल, बलदेव ग्रोवर, अमरजीत सिंह, सूरज मुंजाल आदि थे।
विज्ञापन
किसने क्या कहा
जी-20 सम्मेलन की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पालिका की ओर से व्यापारियों को वेंडिंग जोन दिया गया था। राज्य में जी-20 सम्मेलन होना गर्व की बात है, लेकिन उसकी आड़ में दुकानें तोड़ने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो पूरा शहर बंद कर दिया जाएगा। सरकार गरीबी छुपा रही है, गरीबी खत्म नहीं कर रही है।
-संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
व्यापारियों के साथ हम पूरी तरह से खड़े हैं। नगर पालिका के समय में इन व्यापारियों को यहां बसाया गया था। नगर निगम को व्यापारी किराया देते हैं। निगम के सभी पार्षद व्यापारियों के साथ खड़े हैं। व्यापारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।
-रामपाल सिंह, मेयर
जी-20 बैठक के लिए प्रतिनिधि पंतनगर से हल्द्वानी होते हुए रामनगर जा सकते हैं लेकिन उन्हें रुद्रपुर से क्यूं निकाला जा रहा है। 50 वर्षों से काबिज व्यापारियों को हटाना गलत है। दुकानों को हटाने के बजाए सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए।
-राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक
विकास के नाम पर गरीबों की रोजी रोटी को छिनना गलत है। कांग्रेस व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
-सीपी शर्मा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष कांग्रेस
व्यापारी देने लगे आत्मदाह की चेतावनी
रुद्रपुर। दुकानदारों ने कहा कि अगर उनकी दुकानें टूटी तो वह सड़क पर ही आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। व्यापारी नेता हरीश अरोरा ने कहा कि जिला प्रशासन के खिलाफ शहर में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा लेकिन अपनी दुकानें तोड़ने नहीं देंगे। संवाद
वैचारिक मतभेद भुलाकर व्यापारियों के पक्ष में खड़े होने की अपील
रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में रविवार को नगर निगम सभागार में पार्षदों की बैठक हुई। मेयर ने कहा कि रोडवेज के पास जिन दुकानों को तोड़ने का नोटिस दिया गया है, वह पिछले चार दशकों से परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। अगर जिला प्रशासन दुकानों को यहां से हटा रहा है तो पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें कोई दूसरी जगह आवंटन किया जाए। उन्होंने पार्षदों से वैचारिक मतभेदों को भुलाकर व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। वहां पार्षद प्रमोद शर्मा, मोहन खेड़ा, रमेश कालरा, सुशील चौहान, रणजीत सागर, आयुष तनेजा, सचिन मुंजाल, मोहन गुप्ता, किरण राठौड़ आदि थे। संवाद
खुला रहा शराब का ठेका, बंद रहीं दुकानें
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे डीडी चौक से लेकर इंदिरा चौक तक व्यापारियों ने जिला प्रशासन के विरोध में दुकानें बंद रखी हैं। व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानों की चाबियां विधायक शिव अरोरा को सौंप दी है। दूसरी ओर लोहिया मार्केट में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान खुली रही। संवा
आज उपवास पर बैठेंगी महिलाएं
रुद्रपुर। एनएचएआई की ओर से दुकान तोड़े जाने के विरोध में सोमवार को महिलाएं जिला प्रशासन के खिलाफ उपवास में बैठेंगी। व्यापारियों ने बताया कि महिलाएं सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक रोडवेज स्टेशन के सामने बैठकर उपवास में रहेंगी। संवाद
20 दुकानों पर चला जेसीबी का पंजा
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे रविवार को एनएचएआई व जिला प्रशासन की टीम ने हाईवे में अवैध रूप से बनाए गई टीन की दुकानें व खोखे तोड़े। दुकान तोड़ने के विरोध में एक व्यकि जेसीबी के ऊपर भी चढ़ गया। पुलिस बल ने व्यक्ति को जेसीबी से उतारा। दूसरी ओर खोखा नहीं तोड़ने व कुछ दिनों की मोहलत देने के लिए एक बुजुर्ग महिला पुलिस से गुहार लगाती रही। टीम ने करीब 20 दुकानें तोड़ दीं। संवाद
हाईवे पर साफ सफाई कार्य हुआ तेज
बाजपुर/केलाखेड़ा। रविवार को हाईवे पर साफ सफाई की गई। हाईवे पर मशीन और मजदूर सफाई कार्य में लगे हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारा जा रहा है। पुलों की रंगाई, पुताई समेत सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाई जा रही है। बाजपुर नगर में बिजली विभाग की ओर मुख्य मार्ग पर बिजली तार बदला जा रहा है। पोलो पर रंगाई पुताई का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम आरसी तिवारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवाद
जी-20: सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने मांगे 1.68 करोड़ रुपये
100 पर्यावरण मित्रों, 20 सफाई नायक और स्प्रे टैंकर की भी है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रामनगर में जी-20 समिट के चलते शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए नगर निगम ने शासन से 1.68 करोड़ रुपये मांगे हैं। सफाई अभियान के लिए 100 पर्यावरण मित्रों, 20 सफाई नायकों की भी मांग की गई है।
10 दिनों से जी-20 समिट में आने वाले डेलीगेट्स और भारतीय अधिकारियों के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। एनएच की ओर से हाईवे किनारे पार्कों का निर्माण, नगर निगम की ओर से हाईवे किनारे झाड़ियों की सफाई, डिवाइडर में पौधरोपण, ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों का सुधारीकरण, शहर में जगह-जगह वॉल पेंटिंग आदि के कार्य किए जा रहे हैं। इंदिरा चौक का गोल घेरा भी छोटा किया जा रहा है।
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि एक करोड़ 68 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसमें पौधों में पानी डालने के लिए स्प्रे टैंकर, रोड सिटिंग, धुलाई करने के लिए टैंकर, 20 सफाई नायकों की मांग की है।
फोटो- 12आरडीपी21पी- रुद्रपुर के एनएच-87 किनारे दीवारों में वॉल पेंटिंग करते कलाकार।
फोटो-12आरडीपी11पी- रुद्रपुर एनएच-87 किनारे जिला प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे व्यापारी व मेयर रामपाल सिंह।
12पी- रुद्रपुर नैनीताल हाईवे में जिला प्रशासन के खिलाफ रैली निकालते व्यापारी।
13पी- रुद्रपुर एनएच-87 के किनारे बंद पड़ी दुकानें।
15पी- रुद्रपुर में एनएच-87 के किनारे अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
16पी- रुद्रपुर में एनएच-87 के किनारे दुकान न तोड़ने की गुहार लगातीं बुजुर्ग महिला।
18पी- रुद्रपुर में एनएच-87 के किनारे व्यापारियों के समर्थन में बैठे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।
12 केएसपी 13 केलाखेड़ा क्षेत्र में हाईवे के पुल डिवाइडर पर रंगाई पुताई करते कर्मचारी ।