{"_id":"60da069d8ebc3ec2025c6e11","slug":"sikh-protested-against-kashmir-issue-sitarganj-news-hld429337325","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन धर्म परिवर्तन करवाने पर सिख संगत में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन धर्म परिवर्तन करवाने पर सिख संगत में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता/गदरपुर/बाजपुर। श्रीनगर में दो सिख युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन करा कर निकाह कराने से सिख संगत में रोष है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पूरे देश में अंतरजातीय विवाह कानून लागू करने की मांग की है। वहीं, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव धन्ना सिंह की अध्यक्षता में सिख संगत की बैठक गुरुद्वारा साहिब के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में श्रीनगर में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर सिख युवतियों का निकाह कराने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अंतरजातीय विवाह कानून लागू करने की मांग तथा कोर्ट मैरिज में माता-पिता की मंजूरी को आवश्यक बनाने की मांग की। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, लक्खा सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह, दया सिंह आदि थे। इधर, गदरपुर मुख्य बाजार में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार महाजन के साथ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में सिख समुदाय की दो युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का विरोध किया। वहां पर विक्रम मंडल, राजेंद्र कश्यप, निशांत सिंगल, अमित ढींगरा, निपुण गगनेजा, जितेंद्र कश्यप, ओम प्रकाश सैनी, रवींद्र विश्वास आदि थे।
वहीं, बाजपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अंहिंप) और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण की घटना पर विरोध जताकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम दफ्तर में दिया। वहां पर अंहिंप के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह मियान, गणेश यादव, कुलवंत सिंह, राहुल, आशीष, वीरेंद्र सिंह, प्रियांशु सक्सेना, विनीत मठपाल आदि थे।