रुद्रपुर। विकास भवन परिसर में बुधवार को विभिन्न सहायता समूहों ने दीवाली पर्व को लेकर उत्पादों के स्टॉल लगाए। सिडकुल की एक कंपनी ने 70 हजार रुपये के दिवाली उपहार के लिए उत्पाद खरीदे। स्टॉलों में मोमबत्ती, अगरबत्ती, मसाले, फूल दानी, मडुवे के बिस्कुट और हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी सितारगंज और खटीमा की करीब तीन हजार महिलाओं की ओर से मूंज घास से तैयार हस्तशिल्प उत्पादों को सीधा सिडकुल की कंपनियों को बेचने की कवायद की जा रही है। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि थारू जनजाति की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए कंपनियों को हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दिवाली पर्व पर मोमबत्ती, दीये, हस्तशिल्प उत्पाद, आर्गेनिक उत्पाद जैसे शहद और घी की होम डिलिवरी की सुविधा है। पीडी जोशी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की होम डिलिवरी के लिए 7906202808 फोन नबंर से संपर्क कर सकते हैं।

मूक बधिर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग दिखाता समूह सदस्य।- फोटो : RUDRAPUR