{"_id":"682cdadc57b7fdb812045f67","slug":"sidkul-employee-dies-under-suspicious-circumstances-wife-accused-of-poisoning-him-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109538-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में सिडकुल कर्मी की माैत, पत्नी पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में सिडकुल कर्मी की माैत, पत्नी पर जहर देने का आरोप
Wed, 21 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में पड़ा मिला। भाई ने भाई पर जहर देने का आरोप लगाया है।
झनकईया (खटीमा) के गांव सिसैया निवासी देवानंद (26) पुत्र आसकरन अपनी पत्नी के साथ नकुलिया स्थित किराये के कमरे में रहता था। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव कमरे में पड़ा मिला। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके भाई विजय ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र उसकी भाभी पर मकान मालिक और उसके मायके वालों के साथ मिलकर उसे जहर देने का आरोप लगाया है।
--
कोट
शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। तथ्य सही पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। -बीएस धौनी, सीओ-सितारगंज
20 केटीएम 07 पी- देवानंद की फाइल फोटो।
-- -- -- -- -- --
किच्छा हाईवे किनारे नाले में मिला अधेड़ का शव
रुद्रपुर। किच्छा रोड पर नाले में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव को मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन
किच्छा रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस को तलाशी लेने पर मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त पिथौरागढ़ के थाना गंगोलाहाट स्थित ओली गांव निवासी सुरेश राम (52) के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की वजह से फूल गया है। उसके परिजनों के साथ ही हल्द्वानी में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो