फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shramik Sanyukt Morcha's protest at the Collectorate

Udham Singh Nagar News: श्रमिक संयुक्त मोर्चा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shramik Sanyukt Morcha's protest at the Collectorate
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सिडकुल की एक कंपनी में अविधिक ले-ऑफ रद्द करने की मांग की। साथ ही न्यूनतम वेतनमान लागू करने और मजदूर हादसों पर रोक लगाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के बाद एडीएम पंकज उपाध्याय से वार्ता की। एडीएम ने तीनों मुद्दों पर 21 जुलाई को जिला स्तरीय समिति की वार्ता बुलाने का निर्देश दिया। वक्ताओं ने बताया कि सिडकुल की एक कंपनी में न्यूनतम वेतनमान लागू नहीं है। प्रबंधन ने एक जुलाई से 14 अगस्त तक अविधिक ले-ऑफ घोषित किया है। इससे पहले से ही कम वेतन पा रहे श्रमिकों का संकट गहरा गया है। प्रबंधन ने प्लांट का एक हिस्सा गैरकानूनी रूप से गोदाम के लिए दिया है। उच्चतम न्यायालय समझौते का पालन भी नहीं किया गया है। इस दौरान श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, दलजीत सिंह, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियन्स सीएसटीयू के महासचिव मुकुल, धीरज जोशी, विजय कुमार, अनीता अन्ना, ठाकुर सिंह, लोकेश पाठक, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed