फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Showed a mirror to the system by bridging two potholes that caused the accident.

Udham Singh Nagar News: हादसे का सबब बने दो गड्ढों को पाटकर दिखाया सिस्टम को आईना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Showed a mirror to the system by bridging two potholes that caused the accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। शहर की सबसे व्यस्त काशीपुर बाइपास रोड पर हादसे के सबब बने गड्ढों पर सिस्टम का ध्यान नहीं गया तो समाजसेवी सुशील गाबा ने गड्ढों को रेता, बजरी और सीमेंट से पाट दिया। सुशील सड़क पर गड्ढा पाटने उतरे तो आसपास के व्यापारियों ने उनका सहयोग किया। सिस्टम को आईना दिखाने की सुशील की पहल चर्चा में है।

दरअसल, काशीपुर बाइपास रोड पर सबसे अधिक यातायात का दवाब रहता है। कुछ दिनों से सड़क पर दो गड्ढे हो गए थे। जिसके चलते ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे थे। इसके चलते यातायात पुलिस ने हादसे रोकने के लिए गड्ढे के पास अवरोधक लगा दिया था। रविवार की रात सुशील गाबा सीमेंट, रेता और बजरी के साथ गड्ढों की सफाई करने लगे। उन्हें देखकर आसपास के व्यापारी भी मदद के लिए पहुंच गए। जिसके बाद गाबा ने सभी के सहयोग से दोनों गड्ढों को भर दिया। गड्ढे भरने के बाद सोमवार को यातायात सुचारू हो गया। इस दौरान राजन राठौर, मनोज अरोड़ा, कपिल सचदेवा, अंकित ढींगरा, सूरज हीरा, आयुष्मान गाबा और कृष्णा गाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed