{"_id":"67c7517b4ab331b510096085","slug":"shops-ready-in-new-galla-mandi-waiting-for-finishing-rudrapur-news-c-8-hld1031-522287-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नई गल्ला मंडी में दुकानें तैयार, फिनिशिंग का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नई गल्ला मंडी में दुकानें तैयार, फिनिशिंग का इंतजार
Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंडी परिषद की ओर से फाजिलपुर महरौला स्थित नई गल्ला मंडी में दुकानों का निर्माण पूरा हो गया है। अब सड़क सहित अन्य कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। व्यापारी काफी समय से दुकानों का निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और जल्द दुकानों के आवंटन की मांग कर चुके हैं।
मंडी अध्यक्ष के अनुसार 30 मार्च तक सभी छोटे बड़े काम पूरे करने की डेडलाइन दी गई है। मंडी परिषद ने ढाई साल पहले फाजिलपुर महरौला में 17.18 एकड़ जमीन पर 38 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत नई गल्ला मंडी का निर्माण शुरू किया था।
इसमें मंडी समिति के लाइसेंसी व्यापारियों के लिए 100 दुकानों का निर्माण हो रहा था। पहली किस्त के रूप में नाबार्ड से चार करोड़ और भारत सरकार से पांच करोड़ रुपये मंडी को मिले थे। आधे निर्माण के बाद बजट की दिक्कतें होने के चलते मंडी परिषद ने अपने स्तर से नौ करोड़ से अधिक खर्च किए थे।
विज्ञापन
निर्माण में बजट का पेच फंसने पर मंडी ने स्ववित्त पोषित योजना के तहत पंजीकृत व्यापारियों से 50 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन मांगे थे। 100 व्यापारियों ने पंजीकरण शुल्क जमा कर दिया था, लेकिन मंडी ने वापस लौटा दिया था।
इधर दुकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। सड़क, पोल शिफ्टिंग के साथ ही फिनिशिंग के काम होने हैं।