फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shoppers uproar over flyover under construction

निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर दुकानदारों का हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Shoppers uproar over flyover under construction
काशीपुर। निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दूरी सड़क के दोनों ओर से बराबर नहीं होने का आरोप लगाकर रामनगर रोड के दुकानदारों ने हंगामा किया। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी दुकानदारों के पक्ष में सवाल उठाया तो ठेकेदार कंपनी के फील्ड अधिकारी जेएस मथारु ने आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

एमपी चौक के पास रामनगर मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर सड़क के मध्य से एक ओर अधिक होने की दुकानदारों ने विधायक चीमा से शिकायत की। चीमा ने शुक्रवार शाम दुकानदारों व फ्लाई ओवर का निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी दीपक बिल्डर के फील्ड अधिकारी जीएस मथारू को निर्माण स्थल एमपी चौक पर बुला लिया। दुकानदारों का कहना है कि एमपी चौक से रामनगर मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर में सड़क के मध्य से दुकानों की दूरी तीन मीटर और जीजीसीआई की तरफ छह मीटर है। इससे दुकानों के आगे वाहनों के चलने तक का स्थान नहीं बचा है। फ्लाई ओवर का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस बात पर विधायक चीमा की मथारु से तीखी नोकझोंक हुई। मथारु ने कहा कि फ्लाई ओवर नक्शे के आधार पर बन रहा है। नक्शा राज्य सरकार, केंद्र सरकार और रेलवे से अप्रूव्ड है। दो साल में निर्माण पूरा होने की अवधि है। विधायक चीमा ने कहा कि उन्होंने जनता की शिकायत उठाई है। शिकायत की जांच किसी उच्च सरकारी टेक्निकल अधिकारी से कराई जाएगी। वहां सोहन सिंह, रजत सिद्धू, अमर पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, समरपाल सिंह, हरपाल सिंह, रजवंत कौर, करनैल सिंह, सोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

निर्माण स्थल ढककर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई
काशीपुर। काशीपुर और ऋषिकेश में वायु प्रदूषण के गंभीर मामले सामने आने के बाद पीसीबी ने जिला विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर खुले में निर्माण होने से हो रहे प्रदूषण पर रोक लगाने को कहा है। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि निर्माण के दौरान यदि निर्माण स्थल को ढककर नहीं रखा गया। साथ ही सड़क पर निर्माण सामग्री डाली गई तो जुर्माना वसूला जाएगा। प्राधिकरण इसको लेकर जल्द ही काशीपुर में कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed