{"_id":"6619a4f92d55c64edf0f85b4","slug":"shiva-is-the-truth-shiva-is-the-beautiful-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103430-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर...
Sat, 13 Apr 2024 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म l सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकनाथ धाम शिव मंदिर में चल रहे पांच दिनी पूजन महोत्सव के तीसरे दिन भगवान शिव विवाह संपन्न हुआ। इससे पूर्व विधि विधान से नगर में भोलेनाथ की बरात धूमधाम से निकाली गई।
शुक्रवार को बरात में शिव भक्तों ने भोलेनाथ के भजनों पर झूम उठे। इस दौरान सज रहे मेरे भोले बाबा निराले... और शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर... आदि भजनों से माहौल शिवमय हो गया। बरात में शिव भक्तों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया गया।
बरात में शिवजी-पार्वती के साथ वीर हनुमान, गणपति और माता काली आदि देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर सुमित मंडल, मनोज विश्वास, राजा हलदार, परेश मंडल, संजीत विश्वास, मिथुन मंडल, कानू सरकार, देवाशीष पोद्दार, रविंद्र अग्रवाल आदि थे।