{"_id":"57d6fd784f1c1b193bd47c5a","slug":"shikshakon-kee-hadataal-se-sarakaaree-skool-hue-veeraan-the-deserted-public-school-teachers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की हड़ताल से सरकारी स्कूल हुए वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की हड़ताल से सरकारी स्कूल हुए वीरान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी में धरना देते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में राजकीय शिक्षक संघ के अंादोलन के चलते शहर में विद्यालय सूने रहे। विद्यालयों में छात्र तो पहुंचे मगर शिक्षक गैरहाजिर रहे। शिक्षकों के हड़ताल पर होने के चलते शहर के राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हुई। इधर धरने पर बैठे शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी आरसी गौतम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
20 सूत्रीय मांगो को लेकर राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से आंदोलनरत है। बीआरसी कार्यालय पर ब्लॉक के 22 स्कूलों के शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार शिक्षक लंबे समय से मांग उठा रहे हैं, लेकिन समाधान के लिये उचित कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष में 33 अवकाश, वेतन वृद्धि, एसीपी का लाभ एवं अन्य मांगों पर सरकार सुनवाई नहीं कर रही। धरने पर राजकुमार पाठक, भरत सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, एनएस गंगवार, एसडी पाठक, गिरीश चन्द्र, वीरेन्द्र कु मार सिंह मौजूद थे।
रुद्रपुर। हड़ताल से जिले भर के स्कूल शिक्षक विहीन हो गए। वहीं छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। शहर के एएन झा कालेज में करीब एक हजार छात्र हैं। कालेज के 25 शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से इतनी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन
रुद्रपुर। हड़ताल के चलते स्कूल में पढ़ाई नहीं होने से दूर दराज के क्षेत्रों से शहर के स्कूल आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल आने वाली छात्राओं को स्कूल आने पर पता लगा कि शिक्षक हड़ताल पर हैं। पैदल थकी हारी छात्रों को मायूसी से फिर घर को लौटना पड़ा। जिस कारण से टैंपू एवं बस से आने वाली छात्राओं का किराया भी फिजूल खर्च हुआ।