फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shikha became village head of Maharajpur even before contesting elections

चुनाव लड़ने से पहले ही महाराजपुर की ग्राम प्रधान बनीं शिखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shikha became village head of Maharajpur even before contesting elections
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव होने से पहले ही महाराजपुर महिला आरक्षित ग्राम प्रधान सीट से शिखा निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद ग्राम प्रधान सीट के लिए खड़ी दो उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग में शपथ पथ देकर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन

27 जून को रुद्रपुर में महाराजपुर ग्राम प्रधान सीट व भमरौला में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए चुनाव होने हैं। 16 जून को नाम वापसी की तिथि पर महाराजपुर सीट के लिए खड़ी दो महिलाओं ने नाम वापस ले लिए थे। उसके बाद 17 जून को किरन रानी को अनाज की बालियां, प्रियंका को अनानास व शिखा को आईस्क्रीम का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था। चुनाव लड़ने की तिथि नजदीक आते ही किरन रानी व प्रियंका ने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

बीडीओ व निर्वाचन अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी ने बताया कि दोनों महिला उम्मीदवारों ने निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से निर्वाचन आयोग को शपथपत्र भेज दिया था। इसके बाद आयोग की ओर से दोनों के शपथपत्र में सहमति बन गई है। बताया कि महाराजपुर सीट से शिखा निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हो गई हैं। वहीं भमरौला में होने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए निशा पांडेय व सुनीता सिंह के बीच 27 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed