फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shatabdi Express broke the glass by pelting stones

Udham Singh Nagar News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मार कर शीशा तोड़ा

Sun, 12 Mar 2023 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express broke the glass by pelting stones
रुद्रपुर। काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी ट्रेन पर शरारती तत्व ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। मामले में रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर स्टेशन से रामपुर के बीच घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रुद्रपुर स्टेशन से रवाना हुई। बिलासपुर से आगे निकलने के बाद ट्रेन के एक कोच की खिड़की में किसी ने पत्थर मार दिया। इससे ट्रेन की बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया और खिड़की के बगल में बैठा यात्री बाल-बाल बच गया। ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना रुद्रपुर रेलवे पुलिस को दी। रुद्रपुर रेलवे पुलिस ने रेल अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रुद्रपुर रेलवे पुलिस प्रभारी संदीप भारती ने बताया कि रुद्रपुर से बिलासपुर के आगे तक मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed