फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven crore rooms will be constructed in 69 schools.

Udham Singh Nagar News: सात करोड़ से 69 विद्यालयों में होंगे कक्ष निर्माण

Tue, 20 Aug 2024 04:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Seven crore rooms will be constructed in 69 schools.
रुद्रपुर। जिले के प्राथमिक व इंटर काॅलेजों में भवन निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। सात करोड़ की लागत से कुल 69 स्कूलों के कक्ष-कक्षा आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निर्माण इकाई को भी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला योजना के तहत स्कूलों में कक्षा कक्ष आदि का निर्माण किया जाना है। इसके लिए प्राथमिक स्कूलों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों में चार करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इन स्कूलों में निर्माण का जिम्मा लघु सिंचाई को सौंपा गया है। इसी तरह माध्यमिक स्कूलों के लिए आरडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यह संस्था तीन करोड़ की धनराशि से 19 स्कूलों में निर्माण आदि कार्य कराएगी।
विज्ञापन

कक्ष से लेकर चहारदीवारी तक के होंगे कार्य
रुद्रपुर। जिला योजना के तहत अनुमोदित धनराशि से स्कूलों में कक्ष निर्माण से चहारदीवारी निर्माण, मरम्मत, मिट्टी भरान, शौचालय निर्माण, प्रयोगशाला कक्ष, शेड, फर्श व टाइल्स आदि के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इधर, निर्माण इकाईयों ने अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष पहली किस्त की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ऐसे स्कूलों को चयनित किया गया था, जहां निर्माण कार्यों की आवश्यकता थी। इसके लिए जिला योजना के तहत प्राथमिक व माध्यमिक में निर्माण के लिए धनराशि अनुमोदित की गई है। कार्यदायी संस्थाओं को नामित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द निर्माण कार्य कराकर हैंडओवर करें। -केएस रावत, सीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed