फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven accused of Vishal murder case arrested

विशाल हत्याकांड के सात आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of Vishal murder case arrested
बाजपुर में हुए हत्या कांड के पकड़े गए आरोपी । संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। केलाखेड़ा निवासी विशाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस और एसओजी की टीमों ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का नाम जांच के दौरान प्रकाश में आया है, जबकि एक अन्य आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने हत्या की वारदात में प्रयुक्त छह वेसवॉल बैट और डंडे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

बीती 25 मई को बाजपुर के मुंडिया तिराहे पर कुछ युवकों ने केलाखेड़ा निवासी विशाल की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता रमेश कांबोज की तहरीर पर रामपुर के थाना स्वार के ग्राम शिकारपुर निवासी जतिन चौधरी, स्वार के ग्राम शिवनगर निवासी मानवदीप उर्फ मानव, बाजपुर के धनसारा निवासी आसिफ अली, अरमान, शाहरुख और बिसारत व खमरिया बाजपुर निवासी रवि सैनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस टीमों ने घटनास्थल के पास एलआईसी, अनमोल अस्पताल के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
विज्ञापन

इनके अलावा कुछ तमाशबीनों की ओर से बनाए गए वीडियो फुटेज से भी पुलिस ने हमलावरों की शिनाख्त की। पुलिस ने प्रकाश में आए धनसारा निवासी जुनेद समेत सात आरोपियों को धर दबोचा। हत्या में नामजद एक आरोपी बिसारत की अभी गिरफ्तारी नहीं की है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में यदि किसी और की भूमिका भी सामने आएगी, तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने बताया कि जतिन के साथी शाहरुख की पत्नी को तीन दिन पूर्व डिलीवरी के लिए अनमोल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसके गांव का अरमान भी था। शाहरुख ने कार में सवार विशाल और उसके साथियों को देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की आशंका से शाहरुख डर गया। उसने जतिन को फोन कर बताया कि विशाल बाजपुर आया है। इस पर जतिन अपने साथ मानवदीप को लेकर बाइक से बाजपुर पहुंचा। उसने रवि, आसिफ और जुनेद को भी वहां बुला लिया। पास स्थित एक दुकान से डंडे और बैट लेकर वह विशाल की तलाश में हॉस्पिटल के पास खड़े हो गए। कुछ देर में विशाल और उसके साथी कार से वहां पहुंचे और हमलावरों ने विशाल को पीट-पीटकर मार डाला।
वहां एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा मौजूद रहीं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम धामी, एसआई राकेश कठायत, भगवान गिरी गोस्वामी, अर्जुन गिरी, अशोक फर्त्याल और एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट थे।
पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं जतिन और विक्रम गुट
बाजपुर। चंद रुपये के इंक रिमूवर को लेकर दो साल पहले शुरू हुआ विवाद केलाखेड़ा निवासी विशाल की मौत का कारण बना। इस विवाद को लेकर छात्रों के बीच शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे नासूर बन गई। तनाव के चलते छात्रों ने अपने-अपने गुट बना लिए। तीन सालों में उनके बीच कई बार मारपीट भी हुई।
रामपुर जिले के स्वार तहसील के गांव शिकारपुर निवासी जतिन चौधरी और वहीं के शिवनगर निवासी मानवदीप उर्फ मानव बाजपुर दौराहे पर स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के छात्र थे। इस विद्यालय में केलाखेड़ा निवासी विक्रमजीत सिंह भी पढ़ता था। दो साल पहले जतिन और विक्रम के बीच इंक रिमूवर की छीना झपटी को लेकर मारपीट हो गई थी। विक्रम ने यह बात अपने साथी गगन और विशाल को बताई। विशाल हैकड़ प्रवृत्ति का था। इस पर विक्रम और विशाल आदि ने जतिन को पीट लिया। अपना पल्ला हल्का देख जतिन ने बाजपुर धनसारा के कुछ युवकों से दोस्ती गांठकर उन्हें अपने साथ मिला लिया। तीन महीने पूर्व जतिन धनसारा आया था।
वहां विशाल और उसके साथियों ने जतिन पर बैसवॉल बैट से हमला किया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत होने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। इसके बावजूद उनकी आपसी रंजिश कम नहीं हुई। विशाल की मां कृष्णा ने बताया कि दो दिन पहले ही गांव के स्कूल में फुटबाल खेलते समय विशाल के पैर में मोच आ गई थी। 25 मई को विक्रम और गगन कार लेकर उसे बुलाने आए थे। पैर में मोच के कारण वह बाजपुर जाने से मना कर रहा था लेकिन दोनों उसे जिद कर साथ ले गए। उसके पिता रमेश का कहना है कि हमले के दौरान यदि उसके साथ गए युवक भागने के बजाय विरोध करते तो उसके बेटे की जान बच सकती थी। संवाद
मोबाइलों पर वीडियो बनाते रहे घटना के चश्मदीद
बाजपुर। विशाल कांबोज पर हुए हमले के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। इस दौरान कुछ ने अपने मोबाइलों से घटना की वीडियो भी बना ली। सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस को अन्य लोगों के मोबाइलों से ऐसी वीडियो भी हाथ लगी है, जिसमें हमलावर बेरहमी से विशाल को पीटते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में आरोपी जतिन, मानव और जुनेद सड़क पर गिरे विशाल को बेरहमी से पीट रहे हैं। हमले के दौरान विशाल के साथ बाजपुर आए केलाखेड़ा निवासी गगन और विक्रमजीत उसे छोड़कर कार लेकर भागते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद मरणासन्न हालत में पड़े विशाल को मो. यूसुफ और उस्मान ने ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन काफी देर तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। (संवाद)
बुलडोजर के डर और पत्नियों को छुड़ाने के लिए आरोपियों ने किया सरेंडर
बाजपुर। विशाल हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की चेतावनी काम कर गई। पुलिस ने जल्द न पकड़े जाने पर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई थीं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए रात दो बजे तक ताबड़तोड़ दबिश दी गई।
पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी थी। इस पर दो नामजद आरोपियों ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। धरपकड़ में जुटी टीमों ने महिला पुलिस की मदद से धनसारा के दो आरोपियों की पत्नियों को हिरासत में ले लिया। दबाव के चलते दोनों आरोपी कोतवाली पहुंच गए जबकि दो अन्य आरोपियों ने भी बृहस्पतिवार को सरेंडर कर दिया। प्रकाश में आए एक आरोपी को एक जनप्रतिनिधि की मदद से कोतवाली बुलाया गया। पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
घटना को लेकर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों पर होगी कार्रवाइर्
बाजपुर। विशाल हत्याकांड को लेकर सांप्रदायिक रंग देने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जिला पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 25 मई को कुछ अराजक तत्वों ने केलाखेड़ा के रामनगर निवासी विशाल की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी किसी धर्म विशेष के नहीं हैं लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार कर सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का सोशल मीडिया सेल भ्रामक पोस्ट व सांप्रदायिक टिप्पणी की मानिटरिंग कर रहा है। ऐसे लोगों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

एसएसपी ने विशाल के परिजनों को दी सांत्वना
बाजपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर में मृतक विशाल के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि इस मामले में अगर किसी और की भूमिका सामने आएगी, तो कार्रवाई की जाएगी। मृतक विशाल की मां कृष्णा ने एसएसपी मंजूनाथ के सामने विलाप करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि उसके बेटे के कातिलों को मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed