{"_id":"a8377ec3b06d876f2ca0c9904f084470","slug":"seminary-managers-perform-at-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक एवं अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर मदरसा प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मदरसा प्रबंधकों ने उपाध्यक्ष पर बिना किसी अधिकार के मदरसा महिला छात्रावास में जांच कर धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के मदरसा प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीते दिनों जिला अल्पसंख्यक कल्याण एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल सलीम कुछ लोगों के साथ केलाखेड़ा स्थित महिला मदरसा जामिया हिदायत उल इस्लाम में घुस गए। इस दौरान मासिक परीक्षा चल रही थी। उनके मदरसे के अंदर घुसने से छात्राएं भयभीत होकर रोने लगीं। जिस कारण परीक्षा को रद्द करना पड़ा। कहा कि इस मदरसे में किसी पुरुष के जाने की इजाजत नहीं होती है। उन्होंने छात्राओं को धमकाने के लिए कई तरह के सवाल पूछे। प्रिंसिपल के समझाने पर कार्यालय में आकर बैठे। कहा कि उनके मदरसे में घुसने से छात्राएं भयभीत हैं। परिजन छात्राओं को ले जाने की बात कह रहे हैं। लोगों ने कहा कि सरकार के आदेश के बिना मदरसे की जांच करने वाले उपाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए। उनके साथ आए व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मदरसा वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष सिब्ते नबी, मोहम्मद उस्मान अल्वी, निजाम अख्तर, कारी अब्दुल गनी, कलीम अशरफ, उमर अली, अख्तर अली, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अली, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद इकराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन