{"_id":"69712ed8868d6a111b080855","slug":"security-of-mla-behads-son-increased-gunner-will-be-deployed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136094-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक बेहड़ के बेटे की सुरक्षा बढ़ी, गनर रहेगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक बेहड़ के बेटे की सुरक्षा बढ़ी, गनर रहेगा तैनात
Thu, 22 Jan 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर सौरभ को गनर मिल गया है।
रविवार रात नगर निगम के पार्षद सौरभ बेहड़ किसी विवाद के मामले को निपटाने के लिए आवास विकास चौकी की ओर जा रहे थे। घर से निकलते ही अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद लात-घूंसों से हमला किया। शोर शराबा होने पर हमलावर बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर भाग गए। इस मामले को तीन दिन बीतने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। इधर, बेहड़ के ऊपर खतरे को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सौरभ की सुरक्षा में एक गनर दे दिया गया है।
-
एसओजी समेत चार टीमें कर रही तलाश
हमलावरों की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। पुलिस अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। इस मामले में अभी तक 15 से अधिक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ली गई है।
-
हमलावरों की गिरफ्तारी न हुई तो बाजार बंद का किया ऐलान
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने पूर्व मंत्री और विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि पुलिस ने शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार ने किया तो रुद्रपुर का बाजार बंद किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए पर किसी पर जानलेवा हमला स्वीकार नहीं है। कहा कि सौरभ पर हुए हमले से आम व्यक्ति में भय पनप रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि आए दिन रुद्रपुर में गोली चलना, मर्डर होना, रक्त रंजिश होना आम बात हो गई है। जिससे यह साबित हो रहा है कि उधम सिंह नगर अपराधियों के लिए अपराधी स्थल बनता जा रहा है मगर पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। 60 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं।