फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Security arrangements in the district on Republic Day

सुकून से गणतंत्र दिवस मनाइए, हम चौकस हैं

Thu, 25 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर/काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर/काशीपुर। Updated Thu, 25 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements in the district on Republic Day
काशीपुर में ट्रेन में जांच करती रेलवे पुल‌िस - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्व किसी तरह की अराजकता ना फैला सकें इसको लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने बस और रेलवे स्टेशन के साथ ही शहर के व्यस्ततम चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी अभियान में साथ रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम एसपी सिटी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में चले चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने रोडवेज और रेलवे स्टेशन के साथ ही शॉपिंग मॉल में संदिग्धों की तलाशी ली। टीम ने यात्रियों के बैग खंगाले वहीं लावारिस पड़े सामान को भी अपने कब्जे में लिया। अंगददेव कॉप्लेक्स में भी पुलिस टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर बारीकी से चेकिंग की। व्यस्ततम चौराहों पर आने जाने वाले वाहनों को भी पुलिस द्वारा जांचा गया।
विज्ञापन


मेट्रोपोलिस मॉल और किच्छा रोड स्थित झील के आसपास भी पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने और लावारिस वस्तुओं को ना छूने की अपील की गई। इस दौरान सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार, बम निरोधक दस्ता प्रभारी विजय शंकर यादव, कोतवाल कैलाश भट्ट, एसआई सुखवीर सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश कन्याल, प्रेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, काशीपुर में बृहस्पतिवार को आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा के नेतृत्व में रेलवे पुलिस कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने रेलवे पुलिस कर्मियों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन, ग्राम बांसखेड़ा कला, बांसखेड़ा खुर्द, बुढानपुर, बहेड़ी, जालपुर, रोशनपुर, परमानंदपुर, मुकंदपुर, घोसीपुरा सहित कई गांव में जाकर लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। मीणा ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 182 शुरू किया गया है। कोई संदिग्ध दिखने पर फोन कर सूचना देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed