{"_id":"6a61182c1bf3bd3ab3067407","slug":"second-merit-list-for-ug-admissions-at-sbs-college-released-admissions-to-begin-on-the-23rd-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-144685-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसबीएस कॉलेज में यूजी प्रवेश की दूसरी मेरिट जारी, 23 से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसबीएस कॉलेज में यूजी प्रवेश की दूसरी मेरिट जारी, 23 से होंगे दाखिले
Thu, 23 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह (एसबीएस) पीजी कॉलेज रुद्रपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मुख्य वरीयता सूची (द्वितीय भाग) जारी कर दी है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 23 से 27 जुलाई तक कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी (बायो) पाठ्यक्रमों के लिए श्रेणीवार मेरिट इंडेक्स जारी किया गया है। वहीं बीएससी (मैथ्स) में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की दावेदारी स्वतः समाप्त मानी जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से प्रवेश फार्म के साथ एंटी रैगिंग और एंटी ड्रग्स शपथ पत्र अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है। संवाद