फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second dengue case found in US Nagar

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में डेंगू का दूसरा केस मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Second dengue case found in US Nagar
रुद्रपुर। जिले में डेंगू का दूसरा मामला सामने आया है। दिनेशपुर का युवक डेंगू से ग्रसित पाया गया है। इससे पहले अगस्त में डेंगू का पहला मामला सामने आया था। दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि दिनेशपुर क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक ने बीते सोमवार की देर शाम निजी लैब में जांच कराई। जांच में वह डेंगू से ग्रसित पाया गया। युवक काफी दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। डॉ. सिंह ने बताया कि युवक का घर पर ही इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को डेंगू की आशंका से 28 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने 3954 घरों की जांच की। पांच स्थानों पर लार्वा मिला। स्वयंसेवकों ने 979 घरों की जांच की। 17 स्थानों पर लार्वा पाया गया। लार्वा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बताया कि डेंगू का दूसरा मामला सामने आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। घरों की जांच में और तेजी लाई जाएगी। और अधिक लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोट:
डेंगू को लेकर अधिकारी, कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं। नियमित रूप से लार्वा की जांच और लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पतालों में अप्रैल में ही डेंगू वार्ड बना दिए गए थे। अस्पतालों में पर्याप्त दवा मौजूद है। निजी अस्पतालों में भी डेंगू जांच का न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed