फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second delivery room not built for pregnant women suffering from jaundice

Udham Singh Nagar News: काला पीलिया से ग्रसित गर्भवतियों के लिए नहीं बना दूसरा प्रसव कक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Second delivery room not built for pregnant women suffering from jaundice
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में अलग प्रसव कक्ष न होने के कारण काला पीलिया की बीमारी से ग्रसित गर्भवतियों को प्रसव के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। कई सालों से इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा दूसरा प्रसव कक्ष नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में एक ऑपरेशन थिएटर और एक प्रसव कक्ष है। यहां काला पीलिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित गर्भवतियों के प्रसव के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे प्रसव के मामले में एक इंजेक्शन बच्चे को लगाया जाता है ताकि उसे इंफेक्शन से बचाया जा सके। डॉक्टरों का कहना है कि वह इंजेक्शन केवल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ही उपलब्ध है। इसलिए ऐसी गर्भवतियों को हायर सेंटर ही रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों को कम ही भर्ती किया जाता है। इस कारण प्रसव के दौरान बच्चे और अन्य के बचाव के लिए मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ जाता है। उनका कहना है कि 22 करोड़ से 200 बेड का अस्पताल काशीपुर में बनाया जा रहा है, जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उसके बाद ऐसे केस रेफर नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इमरजेंसी में की थी डिलीवरी
काशीपुर। सरकारी अस्पताल के प्रसव कक्ष में डॉक्टर की देखरेख में काला पीलिया से ग्रसित इमरजेंसी स्थिति में मार्च 2022 में कटोराताल की शाईन, जुलाई में ग्राम बरखेड़ापांडे की स्वाति, अक्तूबर में कुंडेश्वरा की मानसी, कचनालगाजी की राखी, नवंबर में मालधनचौड़ की सीमा, जनवरी में खड़कपुर देवीपुरा की जमुना, फरवरी 2023 को कुमाऊं कॉलोनी की सत्यवती और अप्रैल में दभौरा मुस्तकम निवासी अरमाना का प्रसव कराया गया है।



फिलहाल ऐसे मामलों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है, लेकिन 200 बेड के मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल बनने के बाद यहां भी सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। उसके बाद केस यहां भी हैंडल कर लिए जाएंगे।-डॉ. खेमपाल, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed