{"_id":"641c9c61fd58a36aca005bee","slug":"search-operations-for-amritpal-rudrapur-news-c-8-1-91462-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर 25 लोग चिह्नित, पांच का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर 25 लोग चिह्नित, पांच का चालान
Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमृतपाल मामले में पुलिस सतर्क, जसपुर में एक व्यक्ति को किया पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट को लाइक और शेयर करने वाले 25 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमें 20 लोगों की काउंसलिंग की गई जबकि पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा जसपुर में एक व्यक्ति को 107/116 में पाबंद किया गया है। पुलिस सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग कर रही है, खास तौर पर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।
अमृतपाल मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने पांच संवदेनशील थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। पिछले चार दिनों से जिले के सभी बॉर्डर में सघन चेकिंग चल रही है। बॉर्डर से गुजरने वाला हर वाहन चेकिंग के बाद जिले की सीमा पार कर रहा है। उधर नेपाल बार्डर से सटे खटीमा के क्षेत्रों में भी चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस मामले में टिप्पणी या पोस्ट को शेयर करने पर काशीपुर, कुंडा, बाजुपर, नानकमत्ता और रुद्रपुर थाने में करीब पांच लोगों का पुलिस ने चालान किया है। इसके अलावा जसपुर में समर्थन करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने 107/16 का की कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि धार्मिक स्थलों में भी अपील की जा रही है कि यदि वहां कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो तुंरत पुलिस को सूचित करे।
काशीपुर में हुआ फ्लैग मार्च
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुंडेश्वरी और गुलजारपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल सिंह के विषय में बताया। पुलिस ने कहा कि अगर किसी ने अमृतपाल को आश्रय दिया या किसी भी तरह का सहयोग किया तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और ग्राम चौकीदारों ने फ्लैग मार्च किया।