फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM inspected the area.

शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में हुए जलभराव का एसडीएम ने लिया जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the area.
खटीमा में सिसैया बंधा में ग्रामीणों से पूछताछ करते तहसीलदार यूसुफ अली। - फोटो : KHATIMA
शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में बसे ग्रामीणों की जलभराव की स्थिति का जायजा उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से पूछताछ की। बंधा सिसैया के लगभग 16 परिवार डैम में पानी भरने से डूबने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

एसडीएम बिष्ट ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार यूसुफ अली से पीड़ित परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम बिष्ट ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से भी फोन पर वार्ता की और शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में काबिज भूमिहीन परिवारों की स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संयुक्त सीमा पर लगभग 22 किमी क्षेत्र के शारदा सागर डैम के ऊपरी भाग में पिछले 60 साल से लगभग तीन सौ परिवार बसे हैं। डैम का अधिकांश भाग एवं स्वामित्व उत्तर प्रदेश सरकार का होने से डैम प्रशासन समय-समय पर अपनी जरूरत के अनुसार जल संचय करता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया लाल बताते हैं कि डैम में अनावश्यक पानी भरने से कई परिवार पीड़ित है। डैम प्रशासन आश्वासन के बाद भी समय-समय पर जल संचय करता है। इधर तहसीलदार यूसुफ अली ने पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर राशन किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जलभराव में बच्चे की डूब कर हो चुकी है मौत
खटीमा। सिसैया बंधा में गत वर्ष अचानक पानी भरने से जितेंद्र मौर्य का तीन वर्षीय बेटे राजवीर की मृत्यु हुई थी। जितेंद्र ने बताया कि बच्चा खेलते समय पानी में डूब गया था।
यूपी अपर मुख्य सचिव को दी जानकारी
खटीमा। सिसैया बंधा में जल स्तर बढ़ने और यहां बसे ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अपर मुख्य सचिव सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को जानकारी दी गई है। सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने अपने पत्र में जलाशय में जलस्तर का प्रबंधन इस प्रकार करने का अनुरोध किया है कि स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

रविवार सुबह तक जल स्तर कम करने का दिया आश्वासन
खटीमा। ग्राम प्रधान संत लाल ने बताया कि डैम प्रशासन ने शनिवार शाम या रविवार सुबह तक जलस्तर कम करने का आश्वासन दिया है। डूब वाले क्षेत्र की स्थिति बताते हुए प्रधान संत लाल ने कहा कि फिलहाल जल स्तर स्थिर चल रहा है।

खटीमा में शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में जलभराव का निरीक्षण करते तहसीलदार यूसुफ अली।

खटीमा में शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में जलभराव का निरीक्षण करते तहसीलदार यूसुफ अली।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed