{"_id":"69b9a24b34dd563db403f564","slug":"science-commerce-block-examination-hall-it-lab-will-be-constructed-in-pg-college-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-140458-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीजी कॉलेज में साइंस, कॉमर्स ब्लाक, परीक्षा हाल, आईटी लैब का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीजी कॉलेज में साइंस, कॉमर्स ब्लाक, परीक्षा हाल, आईटी लैब का होगा निर्माण
Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन साइंस और कॉमर्स ब्लाक, परीक्षा हाल, आईटी लैब कार्यों का एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 19 करोड़ छह लाख में पीजी साइंस भवन, कॉमर्स भवन और राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ 73 लाख में परीक्षा भवन और एक करोड़ नौ लाख में आईटी लैब का निर्माण होना है। इसका जिम्मा पेयजल निर्माण निगम और मंडी समिति को सौंपा गया है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने अधिकारियों के साथ पीजी कॉलेज जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मौके पर प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. अनिल सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा, निर्माण संस्था के एई मनोज जोशी, जेई गौरव मेहरा, हिमांशु आदि थे।