{"_id":"58d181a24f1c1ba16e1a1340","slug":"school-records-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक शिक्षा कुमाऊं मंडल ने स्कूल अभिलेखों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक शिक्षा कुमाऊं मंडल ने स्कूल अभिलेखों की जांच की
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। अपर निदेशक शिक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. नीता तिवारी ने सिरौलीकलां स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय अभिलेखों की जांच के साथ-साथ मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने बताया कि अभिलेखों की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
ग्राम सिरौलीकलां निवासी मेराज अहमद, आफरोज अहमद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सिरोलीकलां स्थित प्राथमिक विद्यालय का शिकायती पत्र भेजा था, इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य पर मिड डे मील आदि मामलों में शिकायतें की गई थी। दो दिन पहले खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने विद्यालय में जांच की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को अपर निदेशक तिवारी अपने अधीनस्थ तमाम कर्मचारियों के साथ विद्यालय पहुंची डॉ. तिवारी ने स्कूली बच्चों को एक प्रपत्र बांटकर मिड डे मील की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय जांच के लिए विद्यालय के तमाम पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले।
विज्ञापन
डॉ. तिवारी ने बताया कि स्कूल में 800 से अधिक बच्चे हैं, जबकि यहां पर मात्र आठ शिक्षक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सभी अभिलेख जांच के लिए ले लिए गए हैं। कहा जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी। स्कूल में जांच की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे। इधर स्कूल में जांच के लिए आई टीम के चलते दिनभर स्कूल में पढ़ाई प्रभावित रही।