फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sari stuck in bike wheel, old man dies

बाइक के पहिए में फंसी साड़ी, वृद्घा की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sari stuck in bike wheel, old man dies
मृतका विरमा देवी की फाइल फोटो - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल केस दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी विरमा देवी (60) एक युवक के साथ बाइक पर यूपी के गांव मुंशीगंज (रामपुर) जा रही थी। इस दौरान काशीपुर-रुद्रपुर हाइवे स्थित गांव कनौरा में विरमा देवी की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसने से महिला सड़क पर गिर गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के बेटे शंकर और विनेश ने बताया कि उनकी मां विरमा देवी प्रसव (दाई) का काम करती थी। शनिवार सुबह घर से गांव बरहैनी निवासी एक युवक साथ वह यूपी के गांव मुंशीगंज रामपुर के लिए गई थी। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed