फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sampling goes to drive campaign, not employee inquiry

नमूने भरने को चला अभियान, जांच को कर्मचारी नहीं

Wed, 11 Oct 2017 11:26 PM IST
कीर्तिराज रुमाल  रुद्रपुर।
कीर्तिराज रुमाल  रुद्रपुर। Updated Wed, 11 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sampling goes to drive campaign, not employee inquiry
रुद्रपुर की राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला - फोटो : amar ujala
त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिलावटी खोये की धरपकड़ और खाद्य पदार्थों के नमूने भरने का परंपरा रूपी अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश की विभिन्न टीमों ने पखवाड़े भर में ही खाद्य पदार्थों के करीब 125 नमूने भरकर खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला को भेज दिए हैं, लेकिन यहां कर्मचारियों की कमी और अव्यवस्थाओं के चलते पिछले साल के ही 20 फीसदी से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट लटकी हुई है, जबकि खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट देने की मीयाद 14 दिन निर्धारित है। ऐसे में जांच रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल उठने लाजमी हैं।
विज्ञापन


रुद्रपुर स्थित लैब में अक्तूबर 2016 से सितंबर 2017 तक खाद्य के 716 और औषधि के 134 नमूने जांच को आए। इनमें खाद्य के 131 और औषधि के 50 नमूनों की अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2014 में जांच के अभाव में 500 नमूने खराब हो गए थे। रिपोर्ट न आने से मिलावट के आरोपी दंडित नहीं हो सके। समय पर जांच न होने की वजह यहां कर्मचारियों का अभाव है। कनिष्ठ विश्लेषकों के 12 पदों में चार रिक्त होने से भी जांचें प्रभावित हो रही हैं। अब दीपावली नजदीक होने पर करीब 125 नमूने प्रदेश भर से आए हैं, इनमें 20 नमूने रुद्रपुर जिले के हैं। इस संबंध में विश्लेषणाशाला के प्रभारी और सीएमओ आरके पांडेय कहते हैं कि खाद्य विश्लेषक की स्थायी नियुक्ति के लिए खाद्य आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


गाजियाबाद से आते हैं खाद्य विश्लेषक
विश्लेषणाशाला में लंबे समय से स्थायी खाद्य विश्लेषक की तैनाती नहीं की गई। इसका दायित्व सीएमओ को सौंपा गया है, लेकिन उनके पास सिर्फ वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार ही हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सप्ताह में एक दिन शनिवार को यूपी के गाजियाबाद से खाद्य विश्लेषक जांच को आते हैं, जबकि महीने के द्वितीय शनिवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में माह में तीन दिन ही वे आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद का नाम          स्वीकृत पद            तैनात
----------------------------------------
राज्य विश्लेषक           एक              रिक्त 
लोक विश्लेषक           एक              रिक्त 
माइक्रो बाइलोजिस्ट        एक              रिक्त 
वरिष्ठ विश्लेषक औषधि   चार             सभी रिक्त 
वरिष्ठ विश्लेषक खाद्य      तीन              एक 
टैक्नोलोजिस्ट              एक              रिक्त 
वैज्ञानिक अधिकारी औषधि  एक             रिक्त 
वैज्ञानिक अधिकारी खाद्य    एक             रिक्त 
कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य      छह             चार    
कनिष्ठ विश्लेषक औषधि     छह             चार 
वैज्ञानिक सहायक खाद्य      एक             रिक्त 
वैज्ञानिक सहायक औषधि     दो              रिक्त 
प्रयोगशाला सहायक          पांच             तीन

लैब में मशीनों का भी अभाव
रुद्रपुर। रुद्रपुर स्थित उत्तराखंड की राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में विभिन्न जांचों के लिए आधुनिक उपकरणों और मशीनों की भी जरूरत है। महंगी मशीनों के लिए सरकार ने बजट ही जारी नहीं किया है। यहां औषधि और खाद्य पदार्थों की जांच के लिए करीब 10-10 मशीनों की कमी है।


कर्मचारियों को कई माह से नहीं मिला वेतन
राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में संविदा पर तैनात कई कर्मचारियों की महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कुछ कर्मचारी नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं। विश्लेषणशाला के अधिकारी भी बजट न मिलने का रोना रो रहे हैं। 
11 आरडीपी 03 पी:::: रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed