फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sample sent to food lab.

खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल स्टेट फूड लैब भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sample sent to food lab.
खाद्य नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दीपावली पर मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को जगह-जगह खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए। खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में भेज दिए हैं। नमूनों के फेल होने की स्थिति में दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी ललित पांडेय के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर और दिनेशपुर में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। रुद्रपुर में पनीर और नमक के दो-दो नमूने लिए गए। सूजी, धनिया और मसाले के एक-एक सैंपल भरे। दिनेशपुर में रसगुल्ला, चीनी, सरसों का तेल, बेसन, चना और जीरे के एक-एक सैंपल लिए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी ने कहा कि दीपावली और होली पर खाद्य पदार्थों के मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। दीपावली होने पर मिलावट खोरों के सक्रिय होने की आशंका है। इन पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम प्रतिदिन सैंपल ले रही है। वहां खाद्य निरीक्षक आशा आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed