फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sales tax.

सेल्स टैक्स के अधिकारी के आवास से लाखों के जेवर चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sales tax.
काशीपुर चोरी के बाद खाली पड़ा लॉकर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राज्य कर अधिकारी के आवास में घुसे चोरों ने करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवर व हजारों रुपये मूल्य की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मानपुर रोड स्थित विश्वनाथपुरम कालोनी की गली नंबर एक में सेल्स टैक्स विभाग में हेड असिस्टेंट रमेश चंद्र का परिवार रहता है। वारदात 08 मार्च की दोपहर की है। रमेश अपने कार्यालय में थे, उनकी पत्नी मनीषा घर में अकेली थी। दोपहर में करीब डेढ़ बजे वह घर में ताला लगाकर नागनाथ मंदिर के पास रहने वाली अपनी परिचित महिला के घर गई हुई थीं। लौटने पर उन्होंने अपने घर में बालकनी का गेट खुला पाया। इससे उन्हें घर में किसी के घुसने का आभास हुआ।
विज्ञापन

मनीषा ने अपनी पड़ोसन को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी मेें मनीषा ने अपने मकान का ताला खोला। कमरे में रखी अलमारी में चाभी लगी हुई थी और उसमें रखे करीब चार लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर और छह हजार रुपये की नकदी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि घर से जाने से पहले उसे घर में किसी के घुस जाने की आहट सुनाई दी थी लेकिन उसे कोई नजर नहीं आया था। संभवत: चोर उनकी मौजूदगी में ही घर में घुसा हो और बाद में वारदात को अंजाम देकर चला गया हो। वारदात की सुरागरसी के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। रमेश ने बताया कि इससे पूर्व पास में स्थित रायल इंक्लेव कॉलोनी निवासी तरसेम बाठला और अंकित के आवास से भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अभी तक इनमें से किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed