फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur's event will give impetus to investment and industrial development

Udham Singh Nagar News: निवेश और औद्योगिक विकास को गति देगा रुद्रपुर का इवेंट

Fri, 18 Jul 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur's event will give impetus to investment and industrial development
रुद्रपुर। कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर पहुंचकर 19 जुलाई को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले उत्तराखंड निवेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री जोशी ने बताया कि भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग की जाएगी। इससे राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड के आर्थिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहां पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, काशीपुर मेयर दीपक बाली,राज्य मंत्री अनिल कपूर ,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडेय, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed