{"_id":"64d912ecacaba792ff097476","slug":"rudrapur-will-soon-have-kumauns-first-place-of-safety-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-2638-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाल संप्रेक्षण गृह में बनेगा कुमाऊं का प्लेस ऑफ सेफ्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाल संप्रेक्षण गृह में बनेगा कुमाऊं का प्लेस ऑफ सेफ्टी
Sun, 13 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
16 से 18 वर्षीय विधि विवादित बच्चों के रहने का होगा इंतजाम
तुहिन शर्मा
रुद्रपुर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह परिसर में कुमाऊं का प्लेस ऑफ सेफ्टी बनेगा। यहां 16 से 18 वर्षीय जघन्य अपराधों के विधि विवादित किशाेरों के रहने का इंतजाम होगा। इसका निर्माण हो जाने के बाद कुमाऊं भर के विधि विवादित 16 से 18 वर्षीय किशोर को हरिद्वार में रहने की जरूरत नहीं होगी। इससे किशोरों का हित होने के साथ ही उनके परिवहन में होने वाले खर्च में भी कमी होगी।
अगस्त 2019 में कलक्ट्रेट परिसर में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निर्माण हुआ था, जहां करीब 60 से अधिक सामान्य अपराधों के विधि विवादित बच्चों के रहने का इंतजाम है। इसके अलावा उनकी पढ़ाई, मनोरंजन, चिकित्सा और न्यायिक व्यवस्था का भी उसी परिसर में संचालन है। वहां पर 15 वर्ष तक के सामान्य अपराधों के विधि विवादित बच्चे रहते हैं। कुमाऊं भर में अभी तक कहीं पर भी प्लेस ऑफ सेफ्टी नहीं है। इस कारण कुमाऊं के सभी विधि विवादित 16 से 18 वर्षीय किशोरों काो हरिद्वार भेजा जाता है। हाल ही में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह परिसर में प्लेस ऑफ सेफ्टी को बनाने का प्रस्ताव आया है, जिसे परिसर के पहले तल में बनाया जाएगा। यहां कुुमाऊं के जघन्य अपराधों के विधि विवादित 16 से 18 आयु के किशोरों के रहने का इंतजाम होगा। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लेस ऑफ सेफ्टी का निर्माण बजट आने के बाद शुरू हो जाएगा।
-- -- -
मैस, लाइब्रेरी सहित सुरक्षा का होगा इंतजाम
रुद्रपुर। राजकीय बाल संप्रेक्षण में इस समय 15 वर्षीय तक के किशोरों के खाने के लिए मैस मौजूद है लेकिन प्लेस ऑफ सेफ्टी बनने के बाद 16 से 18 वर्षीय तक के किशोरों के खाने के लिए मैस, चिकित्सालय, लाइब्रेरी, कार्यालय सहित कर्मचारियों का कक्ष भी बनेगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
किशोरों का होगा हित, पुलिस का बचेगा खर्च
रुद्रपुर। जिले में जघन्य अपराधों में शामिल 16 से 18 वर्षीय विधि विवादित किशोर हरिद्वार की प्लेस ऑफ सेफ्टी में रहते हैं। लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में मौजूद न्यायिक कक्ष में आना पड़ता है। हर सप्ताह लगभग आठ से अधिक किशोर सुनवाई के लिए आते हैं। इसमें किशोरों को तो परेशानी होती ही है, पुलिस का खर्च भी बढ़ जाता है। प्लेस ऑफ सेफ्टी बनने के बाद इससे राहत मिलेगी। संवाद
-- -- -- -
बाल संप्रेक्षण गृह परिसर में प्लेस ऑफ सेफ्टी बनाने का निर्देश प्राप्त हुए हैं। शासन की ओर से बजट आने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे जघन्य अपराधों के विधि विवादित किशोरों को हरिद्वार नहीं जाना पड़ेगा और उनका हित होगा। - व्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी।