फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur News: Police revealed the theft that happened at the house of a woman who went to Ireland

Uttarakhand: दो नेपालियों ने की थी आयरलैंड गई महिला के घर चोरी, गिरफ्तार; नगदी, ज्वेलरी, और अन्य सामान बरामद

Sat, 22 Mar 2025 05:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

Rudrapur News: आयरलैंड में बेटी के घर गई महिला के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नेपालियाें को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Rudrapur News: Police revealed the theft that happened at the house of a woman who went to Ireland
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

आयरलैंड में बेटी के घर गई महिला के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नेपालियाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

 

एलायंस कालोनी निवासी समरबीर सिंह ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा था कि उनकी बुआ त्रिलोचन कौर का आवास विकास आईसीआईसीबैंक के पीछे मकान है। उनकी बुआ दो मार्च को निजी काम से अपनी पुत्री साईबा सिंह से मिलने आयरलैण्ड के डबलिंग गई थी और घर पर ताला लगा था। 15 मार्च को बुआ के मकान के घर के पास में रहने वाले अशोक जैन ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी थी। जब वे मकान पर पहुंचे थे तो मेन गेट का लाॅक टूटा था। घर के अन्दर कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था।

विज्ञापन


फोन पर बुआ ने बताया कि अलमारी में रखे 40 से 50 हजार रुपये, चांदी का सामान, सिक्के, एक मोबाईल फोन, कुछ जरूरी कागजात घर से गायब थे। चोर घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर भी निकालकर ले गये थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने चोरों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास से दो नेपाल मूल के चोरों को जगत शाही निवासी ग्राम सुगरवाल वार्डनंबर तीन सोल्टा चौकी सोल्टा जिला कैलाली अंचल सेती नेपाल, राजकुमार निवासी वार्ड नंबर एक बजांग थाना तलकोट जिला सेती नेपाल को गिरफ्तार किया। जगत शाही के कब्जे से 13,300 रुपये, रा जकुमार कब्जे से 8500 रुपये की नगदी बरामद हुई। इसके अलावा चोरी किए दो जोड़े कान के झुमके, एक अंगुठी, एक लॉकेट मय चैन, त्रिलोचन कौर के नाम का दो लाख का चेक, चार हाथ की घड़ियां बरामद हुई थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घर से चोरी किया डीबीआर बरामद हुआ है। आरोपियों ने कुछ नगदी खर्च करने के साथ ही करना व सोने चांदी के आभूषण को नेपाल में बेचना बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने फुलसुंगा में हुई चोरी में लिप्तता स्वीकारी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नवंबर में फुलसुंगी में घर पर चोरी करने की बात स्वीकारी थी। दोनों ने घर चुराई नगदी खर्च कर दी थी। इसके अलावा चोरी का सामान नेपाल में बेचने दिया था। यहां से चुराया गया अनन्त राम निवासी ट्रांजिट कैंप नाम का वोटर कार्ड आरोपियों से बरामद हुआ है। इस घटना का केस थाने में दर्ज है। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर होटल में कमरे लेकर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed