फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudra Lions Cricket Academy enters quarter finals

रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी ने क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rudra Lions Cricket Academy enters quarter finals
काशीपुर हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में विजेता टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में जिले में चल रही जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का तीसरा क्वाटर फाइनल मैच जयहिंद क्रिकेट क्लब रुद्रपुर व रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के मध्य खेला गया। इसमें रुद्रा लायंस ने जयहिंद क्लब को 7 विकेट से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामनगर रोड स्थित हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब रुद्रपुर व रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के मध्य तीसरा क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जयहिंद के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवरों में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंकज पांडे ने 33, विकास ने 21 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

वहीं रुद्रा लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास कुमार और महिंद्रा ने तीन-तीन, काबिल और रजत ने एक-एक विकेट झटके। रुद्रा लायंस एकेडमी की टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें यश शुक्ला ने 28, सौरभ ने 27 और दिनेश पवार ने 28 रनों का योगदान दिया। जयहिंद की ओर से दीपक आर्य ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से जयहिंद को हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के अंपायर इसरार और अमित रहे। मैच में रेफरी की भूमिका कादिर खान ने निभाई। इस मौके पर भारत पंत, हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी के एमडी संजय ठाकुर, मैनुउद्दीन और नवीन टम्टा व अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed