{"_id":"65bbf6fbc4b3b53ed20fcf86","slug":"rs-95045-stolen-from-bank-account-khatima-news-c-236-1-ktm1001-102254-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima Cyber Crime: ना कॉल, ना लिंक...UPI लेनदेन कर साइबर ठग ने बैंक खाते से उड़ा लिए 95,045 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima Cyber Crime: ना कॉल, ना लिंक...UPI लेनदेन कर साइबर ठग ने बैंक खाते से उड़ा लिए 95,045 रुपये
Fri, 02 Feb 2024 12:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:58 PM IST
सार
Khatima Cyber Crime: खटीमा में एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई लेनदेन में 95,045 रुपये उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खटीमा में एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई लेनदेन में 95,045 रुपये उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, डिग्री कॉलेज रोड निवासी दीपक मेहता ने तहरीर देकर बताया कि उनका खाता खटीमा के बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 12 जून 2023 को उनके खाते से बारी-बारी क्रमशः 10195, 19950, 9990, 19950, 19950 व 15010 रुपये निकाल लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि इसी तरह कुल 95,045 रुपये यूपीआई लेनदेन में उनके खाते से निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: SIB ने चार स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 52 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।