फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rs 7420.10 lakh approved for district plan

Udham Singh Nagar News: जिला योजना के लिए 7420.10 लाख रुपये स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rs 7420.10 lakh approved for district plan
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक में अ​धिकारियों को निर्देश देते प्रभारी मंत्री
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री जोशी ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति ने जिला योजना में इस वित्तीय वर्ष के लिए 7420.10 लाख रुपये का अनुमोदन किया, जो कि बीते वित्तीय वर्ष से 552.33 लाख रुपये अधिक है।
सोमवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री जोशी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह हैं। जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना बनाई जाए। जो कार्य बहुत जरूरी हैं, उनको प्राथमिकता से कार्ययोजना में शामिल किया जाए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि जिन जनप्रतिनिधियों/समिति के सदस्यों के पूर्ण प्रस्ताव अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना में शामिल करें। जोशी ने कहा कि कि किसी सदस्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी के प्रस्ताव जिला योजना में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

---
नहरों की डिसिल्टिंग के निर्देश
समिति सदस्यों ने बताया कि नहरों में सिल्ट जमा हो गई है और इससे बरसात में जलभराव का खतरा बन सकता है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बरसात से पहले नहरों की डिसिल्टिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6867.77 लाख रुपये के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7420.10 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया है। कहा कि जिन सदस्यों को कार्याें के और प्रस्ताव देने हों, वे मुहैया करा दें, जिससे प्रस्तावों को योजनाओं में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कलक्ट्रेट में लगाया नीम का पौधा
बैठक से पहले जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कलक्ट्रेट परिसर में नीम का पौधा लगाया, साथ ही जिला अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से प्रकाशित सांख्यिकी पत्रिका का विमोचन किया गया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह, उद्यान, कृषि विभाग की ओर से लगाई प्रदर्शनी को भी देखा। वहां जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू गंगवार, विधायक आदेश सिंह चौहान, तिलकराज बेहड़, भुवनकापड़ी, जिला योजना समिति सदस्य सचिव एवं सीडीओ मनीष कुमार सहित समिति सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed